फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   500 rupees will have to be paid for participating in the MP Sports Festival, the administration has fixed the fees for the players

सांसद खेल महोत्सव में लेने का भाग तो देने होंगे 500 रुपये, प्रशासन ने खिलाड़ियों के लिए तय की फीस

Tue, 21 Dec 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
500 rupees will have to be paid for participating in the MP Sports Festival, the administration has fixed the fees for the players
500 rupees will have to be paid for participating in the MP Sports Festival, the administration has fixed the fees for the players
फरीदाबाद। सांसद खेल महोत्सव में प्रतिभाग करने से पहले खिलाड़ियों को 200 से लेकर 500 रुपये तक की फीस देनी होगी। 14 जनवरी से शुरू होने वाले तीन दिवसीय खेल महोत्सव को लेकर हुई बैठक में उपायुक्त ने तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दिए। वहीं, सरकारी कार्यक्रम में खिलाड़ियों के लिए इंट्री फीस तय किए जाने को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 14 से 16 जनवरी तक सेक्टर-12 और सेक्टर-31 के खेल कंपलेक्स में किया जाएगा। एडीसी सतबीर मान को महोत्सव का ओवर आल इन्चार्ज नियुक्त किया गया। उपायुक्त ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को विशेष महत्व दिया जाएगा। वहीं खिलाड़ियों के लिए इंट्री फीस तय की गई है। सिंगल खिलाड़ी की फीस 200 रुपये और डबल खिलाड़ियों की फीस 500 रुपये हैं। 25 दिसंबर से जिला खेल विभाग द्वारा इंट्री शुरू कर दी जाएगी। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश कुमार ने कहा कि प्रशासन को सरकारी कार्यक्रम निशुल्क करवाना चाहिए। जबकि खिलाड़ियों से फीस के रूप में धनराशि की वसूली की जा रही है। ऐसे में कई गरीब तबके के खिलाड़ी धन राशि न होने के अभाव में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed