{"_id":"64d1102ab5ab5c5b720a5f64","slug":"500-meters-away-from-the-police-station-miscreants-put-a-bottle-of-beer-in-the-stomach-of-two-brothers-looted-one-lakh-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-10913-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: थाने से 500 मीटर दूर बदमाशों ने दो भाईयों के पेट में घोंपी बीयर की बोतल, एक लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: थाने से 500 मीटर दूर बदमाशों ने दो भाईयों के पेट में घोंपी बीयर की बोतल, एक लाख लूटे
विज्ञापन
दो भाइयों के पेट में घोंपी बीयर की बोतल, एक लाख लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पुलिस थाने से चंद कदमों की दूरी पर ही दो युवकों के पेट में बीयर की बोतल घोंप कर एक लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित की बहन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
एसी नगर निवासी ज्योति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को बड़ा भाई प्रदीप नितिन उर्फ काशी, पकौडा (पवन) और सुमित मंडी चौक पर खड़ा था। इस बारे में जब बड़े भाई संदीप को पता चला तो प्रदीप को घर लेकर जाने लगा। आरोप है कि नितिन और पवन ने अन्य साथियों के साथ दोनों पर हमला कर दिया।
आरोपियों ने बोतल तोड़कर बारी-बारी दोनों भाइयों के पेट में घोंपकर घायल कर दिया और संदीप से 1.5 लाख रुपये थे लूट लिए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घायलों को आसपास के लोगों की सहायता से नागरिक अस्पताल बीके में भर्ती कराया गया। यहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई। जांच अधिकारी राजेंद्र कसाना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश के लिए दो टीमें लगाई गई है, जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।