{"_id":"6279072fad3b7a3f633125d1","slug":"50-thousand-people-will-get-relief-from-power-cuts-faridabad-news-noi6474622197","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार लोगों को बिजली कटौती से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार लोगों को बिजली कटौती से मिलेगी निजात
विज्ञापन
फरीदाबाद। भीषण गर्मी में बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे सेक्टर-21 और आसपास के करीब 50 हजार लोगों के लिए राहत की खबर है। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) की ओर से सेक्टर-21डी में बनाए जा रहे 66 केवी सबस्टेशन का निर्माण कार्य पांच माह में पूरा कर लिया जाएगा। लोगों को बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। सबस्टेशन के निर्माण पर करीब 21 करोड़ रुपये लागत आएगी।
सेक्टर-21डी में कई सालों से बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। यहां बिजली आपूर्ति सैनिक कॉलोनी और एनएच तीन के फीडरों से होती है। दोनों ही फीडर लंबे समय से ओवरलोडिंग पर चल रहे हैं। इस कारण क्षेत्र में आए दिन फॉल्ट और ट्रिपिंग की शिकायतें रहती हैं। विभाग अधिकारियों के अनुसार सेक्टर में ओवरलोडिंग की मुख्य वजह फीडरों पर लोड बढ़ना है। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने घरों में एसी और कूलर लगवा लिए, लेकिन मीटर का लोड नहीं बढ़वाया। इस लोड का प्रभाव फीडरों पर पड़ रहा है, जिससे आए दिन केबल पंचर होने, लाइन में फॉल्ट होने की समस्या रहती है।
----
2020 में प्रोजेक्ट पूरा करने का रखा था लक्ष्य
सेक्टर-21डी में निर्माणाधीन 66 केवी गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन (जीआईएस) जिले का तीसरा सबस्टेशन है। इस सबस्टेशन का निर्माण कार्य वर्ष 2020 तक पूरा करने था। मार्च में कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से मजदूर अपने घरों को लौट गए थे। मजदूर न मिलने के कारण सबस्टेशन का निर्माण कार्य अधर में लटक गया था।
विज्ञापन
----
रोजाना पांच से छह घंटे बिजली कटौती
सेक्टर-21डी, एसजीएम नगर और आसपास के इलाकों में रोजाना प्रत्येक दो घंटे के अंतराल में आधे-एक घंटे के लिए बिजली कट लगाए जा रहे हैं। इससे लोग काफी परेशान है।
सेक्टर-21डी में सबस्टेशन का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। दो नए स्लैब डालने के अलावा फिनिशिंग का काम बाकी है। पांच माह में कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद बिजली कट से राहत मिलेगी।
- संदीप गुलिया, कार्यकारी अभियंता, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड