फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   50 out of 54 cases resolved during the public hearing.

Faridabad News: जन सुनवाई में 54 में से 50 मामलों का किया निस्तारण

Fri, 03 Apr 2026 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
50 out of 54 cases resolved during the public hearing.
सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में आयोजित की गई जन सुनवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में महिलाओं से संबंधित शिकायतों की जन सुनवाई आयोजित की गई। इस जन सुनवाई में फरीदाबाद एवं पलवल जिलों से कुल 54 मामले प्रस्तुत हुए। इनमें से 50 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

जन सुनवाई के दौरान महिलाओं ने घरेलू हिंसा, आपसी विवाद, पारिवारिक कलह जैसे विभिन्न मामलों को आयोग के समक्ष रखा। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने प्रत्येक पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना व उन्हें न्याय दिलाना आयोग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने यह भी कहा कि आयोग महिलाओं को कानूनी सहायता, काउंसलिंग एवं परामर्श उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि महिला संबंधित शिकायतों का निस्तारण शीघ्र और निष्पक्ष तरीके से किया जाए। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि आयोग की ओर से प्रत्येक मामले की मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि पीड़िताओं को न्याय मिल सके। इस मौके पर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। रेणू भाटिया ने कहा कि शिकायत के लिए हेल्पलाइन आयोग सखी 9560080115 या मेल आईडी aayogmahila@gmail.com के माध्यम से आयोग से महिलाएं संपर्क करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में यदि किसी महिला अपने साथ हुए अपराध की शिकायत करना चाहती है तो वे राज्य महिला आयोग की आयोग सखी हेल्पलाइन 9560080115 पर व्हाट्सएप कर सकती है या अपनी लिखित शिकायत आयोग की मेल आईडी aayogmahila@gmail.com के माध्यम से आयोग से संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed