{"_id":"61291cea8ebc3ec7722ab47b","slug":"5-thousand-workers-of-municipal-corporation-on-strike-lock-on-the-gate-faridabad-news-noi601398771","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के 5 हजार कर्मी हड़ताल पर, गेट पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम के 5 हजार कर्मी हड़ताल पर, गेट पर जड़ा ताला
विज्ञापन
फरीदाबाद में नगर निगम मुख्यालय के गेट पर सफाई कर्मचारियों के ताला लगाने के बाद गेट के ऊपर से कूदक?
- फोटो : Faridabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर शुक्रवार को नगर निगम के करीब पांच हजार कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लेकर कार्यालय सहित सफाई, सीवर, बागवानी, मेंटेनेंस तथा निगम संबंधी अन्य सभी कामकाज ठप कर दिए। मुख्यालय के एक गेट पर कर्मचारियों ने सुबह ही ताला जड़ दिया था।
नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान गुरचरण खांडिया व फरीदाबाद नगर निगम कर्मचारी फेडरेशन के प्रधान रमेश जागलान की अध्यक्षता में विशाल कर्मचारी सभा का आयोजन किया गया। सभा का संचालन वरिष्ठ उप प्रधान नंद ढकोलिया ने किया। कर्मचारियों ने बीके चौक से नीलम चौक तक बैनर तख्तियों के साथ हाथों में काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया। राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, सुनील चिंडालिया, बलवीर सिंह, नरेश बैंसला, शाहवीर खान, ड्राइवर यूनियन के प्रधान परशुराम अधाना, वेद भड़ाना, कार्यालय यूनियन आउटसोर्सिंग के प्रधान योगेश शर्मा, रणजीत शुक्ला, बेलदार यूनियन के नेता रोहतास व राम रतन आदि कर रहे थे।
राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने हड़ताल की सफलता का दावा करते हुए कहा कि सामूहिक अवकाश लेकर की गई हड़ताल सरकार को भविष्य में बड़े आंदोलन की चेतावनी है। यदि सरकार ने इस हड़ताल से सबक लेकर कुंभकरणी नींद नहीं त्यागी और पूर्व में 24 अप्रैल व 25 अगस्त 2020 को किए गए समझौतों को लागू नहीं किया तो सरकार को एक बार फिर पालिका कर्मचारियों की 1996-97 जैसी लंबी हड़ताल का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
12 सितंबर को मुख्यमंत्री के करनाल स्थित आवास पर शंख, घड़ियाल, थाली, बजा कर प्रदर्शन करेंगे। यदि सरकार ने इसके बाद भी मांगों का समाधान नहीं किया तो संघ जल्द राज्य कमेटी की बैठक बुलाकर हड़ताल का निर्णय लेगा। कर्मचारियों की हड़ताल से निगम के काम प्रभावित हुए। कार्यालयों में लोगों की भीम कम रही। वहीं कूड़े का उठान और सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हुई।
यह है मांगे:-
छंटनी किए गए सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लो, बंद किए गए फायर स्टेशनों को पुन: बहाल करने, अनुबंधित आधार के कर्मचारियों को समान काम समान वेतन तथा 10 मेडिकल व 10 कैजुअल छुट्टी, ठेका प्रथा डोर टू डोर व ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का वेतन एक समान 24 हजार रुपये करने, क्षेत्रफल आबादी के अनुपात में सफाई कर्मचारियों, सीवर मैन रखने समेत अन्य मांगे हैं।