{"_id":"6685430e44408601830c17d9","slug":"5-people-arrested-in-murder-case-of-congress-leader-brother-in-faridabad-2024-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में कांग्रेस नेता के हत्यारे गिरफ्तार: फोन पर बहस हुई... एक-दूसरे को गालियां दीं; फिर कर दिया कांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में कांग्रेस नेता के हत्यारे गिरफ्तार: फोन पर बहस हुई... एक-दूसरे को गालियां दीं; फिर कर दिया कांड
Wed, 03 Jul 2024 05:54 PM IST
अनुज कुमार
पीटीआई, फरीदाबाद
पीटीआई, फरीदाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 03 Jul 2024 05:54 PM IST
सार
फरीदाबाद पुलिस ने कांग्रेस नेता के भाई की हत्या के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसीपी क्राइम अमन यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि रंजिश के चलते हत्या की गई है। फोन पर बहस भी हुई थी।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता के भाई की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली से सटे फरीदाबाद में कांग्रेस नेता के भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एसीपी क्राइम अमन यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि बीते रविवार रात यह घटना हुई थी। जब नवादा कोह गांव निवासी और स्थानीय कांग्रेस नेता ज्योतेंद्र भड़ाना का भाई कुणाल भड़ाना (32) की रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। हत्या के मामले में पुलिस ने विजय सिंह, वीरेंद्र उर्फबिल्लू, गांव कोट निवासी रमेश, प्रदीप उर्फकालू और संदीप उर्फसैंडी के रूप में हुई है। जो फरीदाबाद के एसजीएम नगर निवासी हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, 29 जून को प्रदीप और भड़ाना के दोस्त रोहित के बीच फोन पर बहस हो गई थी। दोनों ने एक-दूसरे को गालियां दीं। इसके बाद अगले दिन प्रदीप ने विजय को और रोहित ने कुणाल को कॉन्फ्रेंस कॉल पर बुलाया और एक-दूसरे को गालियां दीं। एसीपी यादव ने आगे कहा कि विजय सिंह अपने भाई वीरेंद्र और अन्य साथियों संदीप, प्रदीप और रमेश के साथ अपनी कार में मस्जिद चौक गए, जहां कुणाल और अन्य खड़े थे।
विज्ञापन