फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   5 accused arrested with 13 stolen vehicles

चोरी के 13 वाहनों के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

Sat, 02 Jan 2021 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
5 accused arrested with 13 stolen vehicles
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 व एनआईटी ने वाहन चोरों पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 13 वाहन बरामद किए हैं। आरोपियों से अवैध हथियार भी बरामद हुए। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के चार आरोपियों को कट्टा और एक कारतूस सहित काबू करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों की पहचान फैसर उर्फ फैशल, यूनूस उर्फ काला, जाहुल और इस्माइल के रूप में हुई है। सभी आरोपी नूंह के रहने वाले हैं। क्राइम ब्रांच 56 ने 30 दिसंबर की रात एक सूचना के आधार पर आरोपियों को हार्डवेयर चौक सरूरपुर से गिरफ्तार किया था। आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों ने थाना मुजेसर, शहर बल्लभगढ़, कोतवाली, छायंसा, ओल्ड, सेंट्रल एनआईटी, सारन के एरिया में चोरी की वारदात की थी।
विज्ञापन

इनके कब्जे से चोरी किए गए 12 वाहन बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह सभी दोस्त हैं और नशा करने के आदी हैं। नशे की पूर्ति के लिए और जेब खर्चे के लिए वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम से वाहन चोरी कर मेवात में बेच देते थे। सभी आदतन अपराधी है और पहले भी चोरी के मामले में कई बार जेल जा चुके हैं। क्राइम ब्रांच ने आरोपियों से 9 मोटरसाइकिल, 3 कार, 1 कट्टा और एक कारतूस बरामद किया। इधर क्राइम ब्रांच एनआईटी ने धौज गांव के रहने वाले कादिर उर्फ कद्दू को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने थाना सेक्टर 58 एरिया में करीब छह महीने पहले एक मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी से मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed