फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   49 EV charging stations have been installed in the district so far.

Faridabad News: जिले में अब तक 49 ईवी चार्जिंग स्टेशन किए गए स्थापित

Mon, 27 Jul 2026 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
49 EV charging stations have been installed in the district so far.
इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में तेजी आएगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में तेजी आएगी। जिले में 60 ईवी चार्जिंग स्टेशन और प्वाइंट स्थापित करने के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 49 स्थानों पर चार्जिंग सुविधा विकसित की जा चुकी है। इससे इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को चार्जिंग की सुविधा मिलने के साथ ही जिले में ईवी को अपनाने को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। प्रदेश स्तर पर इस वर्ष 900 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।

शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या लगातार बढ़ने के साथ ही चार्जिंग स्टेशन की जरूरत भी बढ़ रही है। वर्तमान में चार्जिंग सुविधा सीमित होने के कारण कई वाहन चालक लंबी दूरी की यात्रा के दौरान चार्जिंग को लेकर चिंतित रहते हैं। ऐसे में नए चार्जिंग स्टेशन स्थापित होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। सार्वजनिक स्थानों के साथ प्रमुख मार्गों और व्यावसायिक क्षेत्रों में चार्जिंग नेटवर्क मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


औद्योगिक कॉलोनियों को नियमित करने का रास्ता साफ

वहीं, जिले में तीन अक्टूबर 2025 से पहले अस्तित्व में आई पात्र अवैध औद्योगिक कॉलोनियों के नियमितीकरण का रास्ता भी साफ हो गया है। इससे शहर की ऐसी औद्योगिक कॉलोनियों में लंबे समय से लंबित बुनियादी सुविधाओं के विकास की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं को विकसित करने का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे उद्योगों को बेहतर आधारभूत ढांचा मिल सकेगा और औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिलने की संभावना है। फरीदाबाद जैसे औद्योगिक जिले में दोनों पहल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक ओर ईवी चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार से स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं औद्योगिक कॉलोनियों के नियमितीकरण से आधारभूत ढांचे में सुधार और औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।



जिले में ईवी चार्जिंग स्टेशन और प्वाइंट स्थापित करने का काम तेजी से किया जा रहा है। निर्धारित लक्ष्य के तहत अब तक 49 चार्जिंग स्टेशन और प्वाइंट स्थापित किए जा चुके हैं। आने वाले समय में चार्जिंग नेटवर्क को और मजबूत किया जाएगा, ताकि इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को सुविधा मिल सके। - जयपाल राठी, ड्यूटी इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed