फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   4860 people got the vaccine to defeat Corona

कोरोना को हराने के लिए 4860 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

Sun, 08 Aug 2021 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
4860 people got the vaccine to defeat Corona
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण को हराने के लिए कोरोना प्रतिरक्षी टीकाकरण का महत्व केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने लोगों को समझाया। केंद्रीय राज्य मंत्री रविवार को टीकाकरण केंद्रों के दौरे पर रहे। रविवार को ईएसआई-4, पीपीसी ईएसआई एनएच-3 सहित बीके नागरिक अस्पताल में टीकाकरण किया गया। इस दौरान कुल 4860 लोगों को कोरोना बचाव का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी 47 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण के सेशन आयोजित करने की सूचना जारी की गई है। हालांकि, रविवार को तीन ही सरकारी केंद्रों पर वैक्सीन लगाई गई। इससे तीनों केंद्रों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। बीके नागरिक अस्पताल में हर दिन की तरह एक बार फिर लोगों की लंबी लाइन टीकाकरण केंद्र के बाहर देखने को मिली। अस्पताल में महिला पुरुष की दो अलग-अलग लाइनें लगी रही। दोपहर में बारिश होने के बाद टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ कम हुई। ऐसे में तीन सरकारी केंद्रों पर महज 2506 लोगों का टीकाकरण हुआ। निजी केंद्रों सहित जिले में कुल टीकाकरण 4860 लोगों का किया गया।
विज्ञापन

आज सभी केंद्रों पर होगा टीकाकरण
टीकाकरण नोडल डॉ. राजेश श्योकंद ने बताया कि 18 से 44 साल तक की उम्र के 3593 लोगों को टीके लगाए गए। 45 साल से अधिक उम्र के 1223 लोगों को टीके की डोज ली। रविवार को 34 स्वास्थ्य कर्मियों व 10 फ्रंट लाइन वर्कर को टीके की डोज लगाई गई। डॉ राजेश श्योकंद ने बताया कि सोमवार को जिले के सभी 47 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण के सेशन आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा 11 निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed