{"_id":"622e23a85b04871fc3350031","slug":"48-parks-will-smell-of-flowers-of-roses-and-balls-faridabad-news-noi637179022","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 पार्क गुलाब और गेंदों के फूलों की खुशबू से महकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 पार्क गुलाब और गेंदों के फूलों की खुशबू से महकेंगे
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी के करीब 48 बड़े पार्क गुलाब और गेंदें के फूलों की खुशबू से महक उठेंगे। कोरोना काल में उजड़ चुके करीब 48 पार्कों का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड (एफएससीएल) द्वारा किया जाएगा। नगर निगम प्रशासन ने करीब 182 एकड़ क्षेत्रफल के 48 पार्कों की सूची एफएससीएल को सौंप दी है। हालांकि, डबुआ कॉलोनी स्थित लेजरवेली पार्क को फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) को जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए दिया गया है।
एफएससीएल इन पार्कों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण पर करीब 15 करोड़ रुपये खर्च करेगी। अब इन स्मार्ट पार्कों में अन्य पार्कों के मुकाबले लोगों को अधिक सुविधाएं मिलेंगी। इन सभी पार्कों में सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। पार्कों में प्रदूषण का स्तर मापने के लिए एक्यूआई मीटर लगेंगे। बच्चों के लिए झूले आदि लगाए जाएंगे। पार्कों में ओपन जिम भी होगा। सैर करने और बैठने के लिए उच्च गुणवत्तायुक्त बैंच और ट्रैक तैयार होंगे। बरसात व धूप में भी लोगों के बैठने और योग करने के लिए व्यवस्था होगी। इन पार्कों में लोगों को आकर्षित करने के लिए फव्वारे लगेंगे। साथ ही नगर निगम आयुक्त ने मालियों को पार्कों में जाकर अपना काम करने के दिशा-निर्देश भी दिए हैं, ताकि सभी पार्कों में वसंत ऋतु तक फूल पौधे तैयार हो सकें। डबुआ कॉलोनी के लेजरवेली पार्क को अब फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण और प्याली चौक स्थित लघु गुलाब उद्यान को एफएससीएल संवारेगा। नगर निगम आयुक्त ने इन दोनों पार्कों की सूची अलग से संबंधित विभागों को भेजी है।
पांच लाख की आबादी में केवल दो बड़े पार्क
फरीदाबाद एनआईटी की करीब पांच लाख आबादी के लिए मात्र ये दो ही पार्क हैं। बीते कुछ सालों में दोनों पार्क बदहाल हो चुके हैं। प्याली चौक स्थित लघु गुलाब उद्यान की देखरेख करने वाली संस्था नित्य सेवा समिति ने वर्ष 2015-16 में शहर को स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल करने के लिए लोगों के समर्थन के लिए जागरूकता का काम किया था। संस्था के महासचिव राजेश चतुर्वेदी ने इसके लिए नगर निगम आयुक्त और एफएससीएल की सीईओ डॉ. गरिमा मित्तल का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
बच्चों के लिए लगेंगे आधुनिक झूले
इन पार्कों में बच्चों के खेलने के लिए विशेष जगह तैयार की जाएगी। पार्क में छोटे बच्चों के लिए आधुनिकतम तकनीकयुक्त झूले लगेंगे। बच्चों के खेलने के लिए भी बेहतर जगह होगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी अलग से सैर करने और बैठने की जगह होगी। जबकि युवाओं के लिए ओपन जिम की सुविधा मिलेगी। इसमें आधुनिकतम तकनीक वाली मशीनें लगेंगी, जिनके माध्यम से लोग बेहतर व्यायाम कर सकेंगे।
सीसीटीवी कैमरों की जद में रहेंगे पार्क
सुरक्षा के मद्देनजर इन पार्कों को सीसीटीवी कैमरों की जद में रखा जाएगा। इसके लिए पर्याप्त संख्या में पार्कों में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगेंगे, ताकि पार्क या पार्क के बाहर कोई घटना हो तो कैमरे में कैद हो जाए। इन पार्कों में पर्याप्त स्वचालित एलईडी लाइट भी लगाई गई हैं, जो स्वत: ही बंद और शुरू हो सकेंगी। इन सभी को कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा जाएगा।
सभी पार्कों में लगेगी स्क्रीन
इन सभी पार्कों में बड़ी सीस्क्रीन लगेगी। इस पर आरडब्ल्यूए से लेकर जिला प्रशासन और राज्य सरकार के दिशा-निर्देश तथा प्रदूषण का स्तर दिखाई देगा। पार्क में वाई-फाई सुविधा पूरी तरह से निशुल्क मिलेगी।
नगर निगम ने 48 पार्कों की एक सूची दी है। इन सभी पार्कों को एफएससीएल संवारेगी। पार्कों को आधुनिकतम तकनीक के साथ जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। - डॉ. गरिमा मित्तल, सीईओ, स्मार्ट सिटी लिमिटेड फरीदाबाद