फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   44 guest houses and hotels were sealed again.

Faridabad News: 44 गेस्ट हाउस और होटलों को दोबारा किया गया सील

Wed, 08 Apr 2026 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
44 guest houses and hotels were sealed again.
25 मार्च को सीलिंग की कार्रवाई के बाद मालिकों ने दोबारा होटल कर लिए थे शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। नगर निगम के अधिकारियों और पुलिस कर्मचारियों ने मिलकर अवैध रूप से चल रहे 44 गेस्ट हाउस और होटलों को दोबारा से सील किया है। इससे पहले 25 मार्च को इन पर सील लगाई गई थी लेकिन इनके मालिकों ने सील हटाकर दोबारा से होटलों को शुरू कर लिया था। निगम प्रशासन ने एक बार फिर से पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की है।
बल्लभगढ़ की नब्लू कॉलोनी और उसके आस पास के इलाके में अवैध रूप से गेस्ट हाउस और होटल चलाए जा रहे थे। लोगों की शिकायत पर 25 मार्च को पुलिस और निगम के अधिकारियों ने इनको सील कर दिया था।
विज्ञापन

करीब 15 दिन बाद ही फिर से यह होटल और गेस्ट हाउस चालू कर लिए गए। प्रशासन की ओर से लगाई गई सील को हटा दिया गया और फिर से पहले जैसी गतिविधियां होने लगी। जिसकी शिकायत लोगों ने जॉइंट कमिश्नर नगर निगम से की। जिसके बाद पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर फिर से सभी को सील किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम तोड़फोड़ विंग के एसडीओ विनोद ने बताया कि इस बार सीलिंग की कार्रवाई के बाद अगर सील को हटाया जाता है, तो सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी सील तोड़ने की पुलिस को शिकायत दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed