फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   433 wanted criminals, including 8 with bounties on their heads

Faridabad News: 8 इनामी बदमाश समेत 433 वांछित आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Feb 2026 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
433 wanted criminals, including 8 with bounties on their heads
-जनवरी माह में पलवल पुलिस का बड़़ा एक्शन, नशीले पदार्थ भी बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल। जिले में अपराध के खिलाफ पुलिस ने जनवरी 2026 के दौरान सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन और विशेष अभियानों के तहत विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित कुल 433 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा। इनमें 8 इनामी बदमाश, 24 उद्घोषित अपराधी (पीओ) और 76 बेल जंपर शामिल हैं।


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इस दौरान लूट, डकैती, हत्या और जानलेवा हमले जैसे संगीन मामलों में लंबे समय से फरार अपराधियों की धरपकड़ की गई। नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर 12 मामले दर्ज किए गए, जिनके कब्जे से गांजा, स्मैक, हेरोइन और सैकड़ों नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। अवैध हथियारों की तस्करी पर भी पुलिस ने कड़ा प्रहार किया। 20 आरोपियों से देसी कट्टे, पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद किए गए। वहीं, अवैध शराब कारोबार में 18 आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ सैकड़ों बोतल शराब जब्त की गई। इसके अलावा जुआ-सट्टा, चोरी और सेंधमारी के मामलों में भी कार्रवाई करते हुए करीब 50 लाख रुपये से अधिक की नकदी व कीमती सामान भी बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article