{"_id":"64df5e820e34a92361076906","slug":"43-students-got-admission-in-medical-college-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-11673-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 43 विद्यार्थियों का मेडिकल कॉलेज में हुआ दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 43 विद्यार्थियों का मेडिकल कॉलेज में हुआ दाखिला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव छांयसा स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में साल 2023-24 में अभी तक 43 छात्राओं का दाखिला हो चुका है। वहीं, अन्य सीटों के लिए अभी दो काउंसिलिंग बाकी हैं।
महाविद्यालय के निदेशक डॉ. गौतम गोले ने बताया कि साल 2022 में 16 जुलाई से ओपीडी सेवाओं को दोबारा से शुरू कर दिया गया। अस्पताल में जांच नहीं होने की वजह से मरीजों की संख्या में इजाफा नहीं हुआ लेकिन अब उनके द्वारा जल्द ही कई जांच को शुरू किया जाएगा। जिसके बाद मरीजों को बेहतर सुविधा के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करने वाले छात्रों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस साल भी उनके कॉलेज में 100 छात्रों का दाखिला होगा। उनके कॉलेज की 100 में से 43 सीटें फुल हो गई हैं। वहीं, अन्य सीटों के लिए दो काउंसिलिंग बाकी हैं।