{"_id":"64a03bc1beb6b1543f02ea36","slug":"429-seats-allotted-in-iti-admission-on-177-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-8058-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आईटीआई में 429 सीट आवंटित, 177 पर हुआ दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आईटीआई में 429 सीट आवंटित, 177 पर हुआ दाखिला
Sat, 01 Jul 2023 08:14 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Sat, 01 Jul 2023 08:14 PM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
रविवार तक दाखिले के लिए फीस होगी जमा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के प्रति छात्रों का रुझान कम है। एनआईटी पांच स्थित राजकीय आईटीआई के प्रथम चरण में 429 सीटे आवंटित की गई थी। शनिवार तक केवल 177 सीटों पर दाखिले हुए हैं।
दाखिले के लिए दस्तावेज जांच की अंतिम तारीख शनिवार को समाप्त हो गई। रविवार तक दाखिले के लिए फीस को जमा किया जा सकता है। वहीं, ओल्ड फरीदाबाद स्थित राजकीय कन्या आईटीआई में 70 सीटों पर दाखिले हुए हैं, जबकि यहां प्रथम चरण में 90 सीट आवंटित है। इस बार आईटीआई में चार चरणों में काउंसलिंग की प्रक्रिया होगी। इसी के तहत विद्यार्थी दाखिले ले सकेंगे।
शनिवार देर शाम तक संस्थान स्तर पर ही प्रमाणपत्रों की जांच की गई। दस्तावेज पूरे होने पर 2 जुलाई तक विद्यार्थी फीस जमा करा सकते है। जिले के एनआईटी पांच, ओल्ड फरीदाबाद, मोहना, तिगांव, सिकरोना, पाली स्थित आईटीआई संस्थानों के विभिन्न ट्रेड में करीब 2136 से अधिक सीटों पर दाखिले होंगे।
विज्ञापन
ऊंचागांव आईटीआई में 45 सीटों पर हुआ दाखिला
ऊंचागांव स्थित राजकीय महिला आईटीआई में 164 सीट आवंटित है। प्रथम राउंड में मात्र 45 सीटों पर दाखिले हुए हैं। इनमें सबसे अधिक कोपा ट्रेड में दाखिले हुए हैं। इसके बाद ड्रेस मेंकिंग में भी छात्रों का रुझान है। जिन छात्राओं के दस्तावेजों की जांच हो चुकी है। वह रविवार को दाखिला ले सकेंगी। यह जानकारी संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारी ओम प्रकाश ने दी।
यह रहेगा काउंसिलिंग का शेड्यूल
प्रथम चरण
दो जुलाई तक दाखिला फीस जमा होगी।
दूसर चरण
- 3 जुलाई को दूसरे चरण के लिए रिक्त सीटें प्रदर्शित की जाएंगी।
- 3 से 4 जुलाई तक आवेदक अपने आवेदन में संस्थान व ट्रेड की पसंद में बदलाव कर सकते हैं।
- 7 जुलाई को दूसरे राउंड की सीटें आवंटित की जाएंगी।
- 7 से 11 जुलाई तक संस्थान स्तर पर प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी।
- 7 से 12 जुलाई तक दाखिला फीस जमा होगी।
तीसरा चरण
- 13 जुलाई को तीसरे चरण के लिए रिक्त सीटें प्रदर्शित की जाएंगी।
- 13 से 15 जुलाई तक आवेदक अपने आवेदन में संस्थान व ट्रेड की पसंद में बदलाव कर सकते हैं।
- 18 जुलाई को तीसरे चरण की सीटें आवंटित की जाएंगी।
- 18 से 21 जुलाई तक संस्थान स्तर पर प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी।
- 18 से 22 तक दाखिला फीस जमा होगी।
चौथा चरण
- 24 जुलाई को चौथे चरण के लिए रिक्त सीटें प्रदर्शित की जाएंगी।
- 24 से 26 जुलाई तक आवेदक अपने आवेदन में संस्थान व ट्रेड की पसंद में बदलाव कर सकते हैं।
- 28 जुलाई को चौथे चरण के लिए सीटें आवंटित की जाएंगी।
- 28 जुलाई से 3 अगस्त तक संस्थान स्तर पर प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी।
- 28 जुलाई से 4 अगस्त तक दाखिला फीस जमा होगी।
वर्जन-
एनआईटी पांच आईटीआई में प्रथम राउंड के लिए 429 सीटें आवंटित हुई थी। इनमें से मात्र 177 सीटों पर दाखिले हुए हैं। फीस जमा करने की रविवार को अंतिम तारीख है।
रविंद्र, प्रभारी दाखिला आईटीआई एनआईटी पांच