{"_id":"686191095f49f8120d0341aa","slug":"42-cyber-criminals-arrested-in-12-cases-of-fraud-in-a-week-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46230-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ठगी के 12 मामलों में 42 साइबर अपराधी एक सप्ताह में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ठगी के 12 मामलों में 42 साइबर अपराधी एक सप्ताह में गिरफ्तार
विज्ञापन
21 से 27 जून के बीच की गई कार्रवाई, 201 शिकायतों का निस्तारण
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर थानों की पुलिस ने बीते एक सप्ताह में ठगी के 12 मामलों की जांच करते हुए 42 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ कर 320558 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दावा किया है कि इन आरोपियों से पूछताछ में 201 शिकायतों का निस्तारण किया गया है। साथ ही 672813 रुपये बैंक खातों में फ्रीज कराए गए हैं।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि 21 से 27 जून के दौरान इन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी देश के अलग-अलग राज्यों से पकड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों से ठगी कर रहे हैं। इनमें सोशल मीडिया के जरिये लोगों को मैसेज व कॉल कर निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर, शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर और प्रीपेड टास्क में निवेश पर कमाई का झांसा देकर ठगी के तरीके काफी संख्या में सामने आ रहे हैं। कई बार ठग मुनाफे के तौर पर कम रुपये ट्रांसफर कर भरोसा भी जीत लेते हैं। लेकिन बाद में बड़ी राशि निवेश कराकर ठगी कर लेते हैं।
लोगों को ध्यान रखना चाहिये कि यदि आपके पास भी इस प्रकार का कोई मैसेज या फोन आता है और शेयर मार्किट में पैसे निवेश करके ज्यादा पैसे कमाने का लालच देता है तो वह साइबर ठग हो सकता है। अगर आपके साथ साइबर ठगी हो जाती है तो तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें। ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर या संबंधित साइबर थाना में लिखित शिकायत कर सकते हैं।