फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   417 mobile towers not installed according to the set standard

तय मानक के अनुसार नहीं लगे 417 मोबाइल टावर

Wed, 18 May 2022 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
417 mobile towers not installed according to the set standard
फरीदाबाद। नगर निगम शहर में अवैध रूप से लगे मोबाइल टावरों पर कार्रवाई करने की तैयारी में है। इसके लिए सर्वे चल रहा है। निगम क्षेत्र में करीब 417 मोबाइल टावर तय मानक के अनुसार नहीं लगे हैं। ऐसे में संबंधित मोबाइल कंपनियों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम शहर में लगे मोबाइल टावरों का सर्वे करा रहा है। नगर निगम के 27 वार्ड में 641 मोबाइल टावर लगे मिले हैं। जांच में नगर निगम की टीमों ने पाया कि करीब 417 मोबाइल टावर तय मानक के अनुसार नहीं लगे हैं। ऐेसे में संबंधित मोबाइल कंपनियों को मोबाइल टावर लगाने के स्वीकृत पत्र जमा कराने के लिए नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद ऐसे मोबाइल टावरों पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अभी 13 वार्डो में मोबाइल टावरों की जांच का काम चल रहा है। नगर निगम राजस्व बढ़ाने के लिए खुद की प्रॉपर्टी को मोबाइल टावर लगाने के लिए देने की योजना पर काम कर रहा है। इसी के तहत निगम क्षेत्र में मोबाइल टावरों का सर्वे चल रहा है। सर्वे में करीब 154 जगहों की पहचान की गई है, जिन्हें मोबाइल टावर लगाने के लिए निगम मंजूरी दे सकता है। हालांकि मोबाइल टावर लगाने के लिए गाइड लाइन तय है। इसके अनुसार स्कूल, अस्पताल, धार्मिक स्थलों के पास या बिना बीम कॉलम के मकानों पर टावर नहीं लगाए जा सकते हैं। जिस क्षेत्र से टावर लगाए गए हैं, वहां 30 फीट चौड़ी सड़क होनी चाहिए। कम क्षेत्र वाले प्लॉट या मकान में टावर नहीं लगाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed