{"_id":"5b9a80aa867a557ecf605def","slug":"41536852138-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से चल रहे दो आरओ प्लांट सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से चल रहे दो आरओ प्लांट सील
Updated Thu, 13 Sep 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध रूप से चल रहे दो आरओ प्लांट सील
फरीदाबाद। अवैध रूप से घर में आरओ प्लांट लगाकर पानी का कारोबार करने वालों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। बुधवार को जहां ओल्ड जोन में अभियान चलाकर आधा दर्जन से अधिक आरओ प्लांट सील किए गए, वहीं बृहस्पतिवार को एनआईटी पांच में अवैध रूप से चल रहे दो आरओ प्लांट को नगर निगम ने सील कर दिया है। एनआईअी जोन के संयुक्त आयुक्त संदीप अग्रवाल ने बताया कि एनआईटी पांच नंबर सी ब्लॉक में दो आरओ प्लांट अवैध रूप से चलने की सूचना मिली थी। एसडीओ सुरेंद्र खट्टर के नेतृत्व में टीम भेजकर जब उसकी जांच की गई तो वह अवैध पाया गया। प्लांट संचालकों के पास किसी तरह की अनुमति नहीं थी। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरओ प्लांट सील कर दिया गया। बुधवार को भी निगम के दस्ते ने ओल्ड जोन में कार्रवाई की थी। ब्यूरो