फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   अरावली बचाने को निगमायुक्त कार्यालय पर धरना

अरावली बचाने को निगमायुक्त कार्यालय पर धरना

Thu, 19 Jul 2018 07:36 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
अरावली बचाने को निगमायुक्त कार्यालय पर धरना

विज्ञापन
अरावली बचाने को फिर उठे हाथ
- सेव फरीदाबाद संस्था के कार्यकर्ता निगम मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठे

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अरावली में हो रहे अवैध निर्माण कार्यों को बंद करवाने और प्रकृति को बचाने के लिए सेव फरीदाबाद संस्था के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार दोपहर को खाली बाल्टी व मास्क लगाकर नगर निगम मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इन्होंने अवैध निर्माण को बंद करवाने और निर्माण कर्ताओं पर कार्रवाई की मांग की।

धरने में शामिल पवन शर्मा, विष्णु गोयल, धीरज हिंदुस्तानी, चंद्रपाल, आशीष, राजेश और राजवीर आदि युवाओं ने बताया कि उन्होंने अरावली को बचाने के लिए प्रशासन और शासन को समय-समय पर आगाह किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखे हैं। वह सभी आदेश नगर निगम में हैं, बावजूद इसके नगर निगम अवैध निर्माण पर कोई कार्रवाई नहीं करता है। अरावली में अवैध कब्जे के कारण फरीदाबाद में पेयजल संकट बढ़ता जा रहा है। भूजल लगातार नीचे गिर रहा है। अरावली पर कब्जे के कारण ही प्रदूषण बढ़ रहा है। अगर अरावली को नहीं बचाया गया तो फरीदाबाद में सांस लेना दूभर हो जाएगा। इसलिए नगर निगम आयुक्त अरावली बचाने के लिए कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed