फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   नगर निगम के 103 कर्मचारियों को वेतन देने के आदेश

नगर निगम के 103 कर्मचारियों को वेतन देने के आदेश

Sun, 15 Jul 2018 07:28 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम के 103 कर्मचारियों को वेतन देने के आदेश
नगर निगम के 103 कर्मचारियों को वेतन देने के आदेश
विज्ञापन


फरीदाबाद। नगर निगम में सितंबर 2017 को रेगुलराइज किए गए 103 कर्मचारियों को तैनाती के समय से अब तक का वेतन देने के आदेश शहरी स्थानीय निकाय के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण ने निगम आयुक्त मो. शाईन को जारी किए हैं। प्रधान सचिव ने यह आदेश उच्च न्यायालय के 23 मई 2018 को दिए गए फैसले के आधार पर जारी किए हैं। यह जानकारी निगम के 103 कर्मचारियों के हक की लड़ाई लड़ रहे भारतीय मजदूर संघ के हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष सीबी चौहान ने प्रेसवार्ता में दी।

सेक्टर नौ बाईपास रोड रोड स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता में कोर्ट और प्रधान सचिव के आदेश की प्रतियां दिखाते हुए सीबी चौहान ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर बहाल हुए इन 103 कर्मचारियों को पिछले दस माह से वेतन नहीं मिल रहा है। वेतन नहीं मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे यह कर्मचारी परिवार का खर्च और बच्चों की फीस भी नहीं दे पा रहे हैं। इस आदेश से कर्मचारियों में खुशी छा गई है। सीबी चौहान और प्रेस प्रवक्ता प्रेम सिंह रावत ने बताया कि कर्मचारियों के हित की लड़ाई कोर्ट में पिछले 23 साल से लड़ी जा रही थी जिसका प्रतिफल मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ श्रमिक नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए मीडिया में दुष्प्रचार कर रहे हैं। कोर्ट ने मजदूरों के हक में फैसला देकर न्याय किया हैं। वेतन जारी करने का आदेश मिलने पर कर्मचारियों ने मजदूर नेताओं का आभार जताया और खुशी का इजहार किया। इस मौके पर भामस के मुरारी लाल, जय किशन कौशिक, महेश हुड्डा, मटरू लाल, सुरेंद्र हुड्डा, विजय पंडित, हरि किशन चौहान, राजकुमार भाटी, महेश यादव, योगेश डागर और विनोद आदि मजदूर नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed