फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   41 cases settled in July under Mediation for the Nation campaign

Faridabad News: मीडिएशन फॉर द नेशन अभियान के तहत जुलाई में 41 मामलों का निपटारा

Thu, 07 Aug 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
41 cases settled in July under Mediation for the Nation campaign
1 जुलाई से 30 सितंबर तक चलाया जा रहा है अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (एनएएलएसए) के निर्देशानुसार जिले में मीडिएशन फॉर द नेशन नाम से एक विशेष अभियान शुरू किया किया गया है। इसका उद्देश्य विवादों के समाधान के लिए मध्यस्थता को एक प्रभावी माध्यम के रूप में बढ़ावा देना है। 90 दिनों का यह अभियान 1 जुलाई से प्रारंभ होकर 30 सितंबर तक चलेगा।
इस अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की तरफ से जिला स्तर पर मध्यस्थता के लाभों और प्रक्रिया के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की विभिन्न पहल की जा रही हैं। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव रीतू यादव ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि मध्यस्थता के प्रति जन-जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं ताकि आमजन को इस वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणाली की जानकारी दी जा सके। इसमें जिला न्यायालयों के न्यायिक अधिकारी एवं अधिवक्ता सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं। इससे अभियान को व्यापक स्तर पर सफलता मिल रही है। उन्होंने बताया कि जुलाई में जिले में इस अभियान के तहत 41 मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया है।
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद, संपत्ति संबंधी विवाद, व्यावसायिक अनुबंधों से संबंधित समस्याएं, उपभोक्ता शिकायतें और सभी प्रकार के मामलों का समाधान मध्यस्थता के माध्यम से प्रभावी रूप से किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed