फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   40,000 fine for using banned plastic

Faridabad News: प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने पर 40 हजार का जुर्माना

Thu, 08 Jan 2026 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
40,000 fine for using banned plastic
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले में पर्यावरण संरक्षण को लेकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एकल उपयोग प्लास्टिक को ना कहें अभियान के तहत बल्लभगढ़ में सख्त चालान एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान अनाज मंडी बाजार सहित बल्लभगढ़ और फरीदाबाद के विभिन्न बाजारों में निरीक्षण किया गया। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (बल्लभगढ़) और फरीदाबाद नगर निगम की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दुकानदारों पर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इस दौरान लगभग पांच किलोग्राम पॉलीथिन और अन्य प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। निरीक्षण टीम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से फील्ड ऑफिसर विकास कुमार तथा नगर निगम की ओर से स्वच्छता निरीक्षक ओम अत्री और नरेंद्र शामिल रहे। इसके साथ ही एक जागरूकता सत्र का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्थानीय दुकानदारों, श्रमिकों और नागरिकों को एकल उपयोग प्लास्टिक से पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed