फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   40 thousand rupees stolen by fraudulently changing the ATM card

Faridabad News: धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 40 हजार

Thu, 30 Oct 2025 01:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
40 thousand rupees stolen by fraudulently changing the ATM card
पलवल। पलवल रेलवे स्टेशन के नज़दीक स्थित केनरा बैंक के एटीएम बूथ पर धोखाधड़ी की वारदात सामने आई है। दो लोगों ने एक युवक का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 40 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर कैंप थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, निरत गोपाल दुधौला मूल रूप से मथुरा (उत्तर प्रदेश) के बरका गांव के रहने वाले हैं और पलवल में नौकरी करते हैं। उनके घर की मरम्मत का काम चल रहा है और साथ ही उनकी शादी फरवरी 2026 में होनी तय है। इसी कारण वह खर्च के लिए रुपए निकालने एटीएम बूथ पहुंचे थे। निरत के अनुसार, जब वह केनरा बैंक के बूथ में पैसे निकालने गए, तो वहां पहले से दो लोग मौजूद थे। उन्होंने यह कहकर उनकी मदद करने का प्रयास किया कि मशीन तकनीकी दिक्कत कर रही है। इसी दौरान युवकों ने चतुराई से उनका एटीएम कार्ड बदल दिया।
विज्ञापन


बार-बार कोशिश के बावजूद पैसा न निकलने पर निरत वहां से लौट आए लेकिन कुछ देर बाद जब खाते का बैलेंस चेक किया तो 40 हजार रुपए निकाले जाने का पता चला। तब उन्हें कार्ड बदलने वाले चाल समझ में आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed