फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   40 thousand rupees fraud with employee by changing card

Faridabad News: कार्ड बदलकर कर्मचारी के साथ 40 हजार की धोखाधड़ी

Sat, 25 Nov 2023 11:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
40 thousand rupees fraud with employee by changing card
थाना सिटी पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। निजी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी का डेबिट कार्ड बदलकर 40 हजार की धोखाधड़ी की गई। आरोपी ने कर्मचारी को पैसे निकालने से पहले एटीएम मशीन में लगे कैमरे की तरफ देखने के लिए कहा। इस दौरान आरोपी ने कार्ड को बदल लिया। थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

श्याम कॉलोनी निवासी फूल सिंह ने बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करता है। 22 नवंबर को वह सुबह डेबिट कार्ड से पैसे निकालने के लिए अंबेडकर चौक स्थित एटीएम मशीन में गया। आरोपी मशीन में पहले से ही खड़ा हुआ था। उसने आरोपी से कहा कि साइड हो जाओ, उनको पैसे निकालने के लिए अंदर जाना है। जिस पर आरोपी ने कहा कि वह पहले कैमरे की तरफ देखे और उसके बाद कार्ड से पैसे निकाल ले। कैमरे की तरफ देखने के दौरान आरोपी ने मशीन में लगे हुए कार्ड को बदल दिया। 10 मिनट के बाद उनके फोन पर 10-10 हजार रुपये निकलने का एसएमएस आया। उनको शक है कि जब वह मशीन से पैसे निकालने की कोशिश कर रहा था, तो आरोपी ने उनके कार्ड का पिन देख लिया था। उनके साथ 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed