फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   4 workers buried under soil at a construction site in Old Faridabad Railway Station premises, 2 women died

Faridabad News: ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन परिसर में निर्माणाधीन साइट पर मिट्टी ढहने से 4 श्रमिक दबे, 2 महिलाओं की मौत

Sat, 24 May 2025 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
4 workers buried under soil at a construction site in Old Faridabad Railway Station premises, 2 women died
दो श्रमिकों का अस्पताल में चल रहा इलाज, जीआरपी थाना पुलिस मामले की कर रही जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन साइट पर शुक्रवार दोपहर बेसमेंट और पिलर के लिए खोदे जा रहे करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में मिट्टी ढहने से चार श्रमिक दब गए। पास में काम कर रहे अन्य श्रमिकों ने इन्हें मिट्टी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां दो महिला श्रमिकों मोनी और नविता को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि काजल और गोविंद की जान बच गई और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि जीआरपी थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।

ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर यह हादसा शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे हुआ। प्लेटफार्म नंबर-एक के पास कुछ दिनों से बेसमेंट और पिलर डालने के लिए खुदाई का कार्य चल रहा है। शुक्रवार सुबह खोदे गए गड्ढे में उतरकर मोनी, नविता, काजल और गोविंद के साथ अन्य श्रमिक मिट्टी को समतल कर रहे थे। इसी दौरान मिट्टी को जेसीबी से बाहर निकाला जा रहा था। दोपहर लगभग 12 बजे गड्ढे के ऊपरी हिस्से से मिट्टी का बड़ा हिस्सा नीचे श्रमिकों पर गिर गया। अन्य श्रमिक तो बच गए जबकि मोनी, नविता, काजल और गोविंद उसके नीचे दब गए। हादसे से आस-पास काम कर रहे अन्य श्रमिकों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने तुरंत मिट्टी हटाकर नीचे दबे श्रमिकों को निकालने का काम शुरू किया।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे स्टेशन परिसर स्थित जीआरपी और आरपीएफ थानों की टीमें भी यहां पहुंचीं। जेसीबी को भी मिट्टी हटाने के काम में लगाया गया। चारों श्रमिकों को निकालकर इलाज के लिए बीके अस्पताल पहुंचाया गया। जहां वेस्ट बंगाल की मूल निवासी 20 साल की मोनी और बिहार लखीसराय की मूल निवासी 33 साल की नविता को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि गोविंद और काजल का इलाज चल रहा है। 25 साल की काजल बिहार लखीसराय की मूल निवासी है जबकि 59 साल का गोविंद वेस्ट बंगाल का मूल निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी थाने के एसएचओ राजपाल ने बताया कि इन चारों के अलावा बाकी श्रमिक भी यहीं साइट पर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 के पास ही झुग्गी डालकर अपने परिवार के साथ रहते हैं। ये ठेकेदार के अधीन यहां काम करते थे।


मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) पुष्पेश रमण त्रिपाठी ने बताया कि हादसे की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है। कमेटी हादसे की जांच करेगी और लापरवाही की तह तक जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed