फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   4 arrested for the forgeory by the name of insurance

बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगने वाले चार गिरफ्तार

Wed, 19 Feb 2020 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
4 arrested for the forgeory by the name of insurance
बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगने वाले चार गिरफ्तार
विज्ञापन

फरीदाबाद। कॉल सेंटर के आड़ में ठगी का बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगने वाले चार लोगों को साइबर सेल शाखा ने गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 21.60 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। एसीपी क्राइम अनिल कुमार ने बुधवार को पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया। सैनिक कॉलोनी निवासी एक महिला ने 49 लाख रुपये ठगी की शिकायत साइबर सेल में की थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपियों के पास से आयकर विभाग की फर्जी आईडी भी बरामद हुई है। इस गिरोह के चार बदमाशों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
एसीपी क्राइम ने बताया कि मुकेश उर्फ गोलू निवासी रामा पार्क उत्तम नगर दिल्ली व अविनाश उर्फ हिमांशु निवासी राजीव नगर एक्सटेंशन बेगमपुर दिल्ली, गिरोह के मास्टरमाइंड हैं। उन्होंने कॉल सेंटर की आड़ में ठगी के एजेंट तैयार किए थे। गिरोह ऐसे लोगों को अपने जाल में फंसाता था, जिनकी बीमा पॉलिसी किसी कारणवश बंद हो चुकी हो। आरोपी ग्राहकों को एकमुश्त राशि दिलाने, बीमा को रिन्यू कराने व बकाया दिलाने का झांसा देते थे। इसके बाद बैंक खाते में पैसे डलवाकर फर्जी आयकर अधिकारी बन कर उनके घर पर छापा मारते थे। भरोसा दिलाने के लिए आरोपी फर्जी आयकर नोटिस भी भेजते थे।
विज्ञापन

एसीपी क्राइम ने बताया कि आरोपियों ने फरीदाबाद में कई लोगों को अपने ठगी का शिकार बनाया था। सैनिक कॉलोनी में रहने वाली मोली रॉय से भी 49 लाख रुपये की ठगी हुई थी। इसके बाद उन्होंने साइबर सेल में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर सेल ने प्राथमिकता से मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जिसके बाद जांच के दौरान साइबर सेल ने कॉल सेंटर संचालक मुकेश उर्फ गोलू निवासी रामा पार्क उत्तर नगर, अविनाश उर्फ हिमांशु निवासी राजीव नगर एक्सटेंशन बेगमपुर दिल्ली, शंकर सिंह असवाल निवासी बलजीत नगर दिल्ली व रोहित कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी मंगोलपुरी दिल्ली को गिरफ्तार किया है। यह लोग मोटी रकम देकर बीमा कंपनियों से सांठगांठ कर डाटा का लेनदेन करते थे। ऐसी कंपनियों के बारे में भी साइबर सेल छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed