फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   4 arrested for cheating people in the name of removing protection plan from credit card

Faridabad News: क्रेडिट कार्ड से प्रोटेक्शन प्लॉन हटाने के नाम पर ठगी करने वाले 4 गिरफ्तार

Sun, 24 Aug 2025 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
4 arrested for cheating people in the name of removing protection plan from credit card
डबुआ काॅलोनी निवासी व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में दी थी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। क्रेडिट कार्ड प्रोटेक्शन प्लान डी एक्टिवेट करने के नाम पर 1 लाख 68 हजार 612 रुपये की ठगी करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सेंट्रल की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आलोक आनंद (33), विकास (32), अखिल (33) व मुकेश (53) निवासी नई दिल्ली को गिरफ्तार किया है।


डबुआ काॅलोनी निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 9 जुलाई को उसके पास आईसीआईसीआई बैंक के कस्टमर केयर से फोन आया। उसने कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड पर कार्ड प्रोटेक्शन प्लान एक्टिवेट हो गया है। जिसका चार्ज कटेगा। इस सर्विस को डी एक्टिवेट करने के लिए आपके फोन पर 6 डिजिट का ओटीपी आएगा। उसको वेरीफाई करने के बाद ये सर्विस डी एक्टिवेट हो जाएगी।
विज्ञापन


कथित बैंक कर्मचारी को ओटीपी बताने के बाद उसके खाते से 1 लाख 68 हजार 612 रुपये कट गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया कि आलोक, विकास व अखिल कॉलर का काम करते थे। वहीं मुकेश ठगी के पैसों से ऑनलाइन ऑर्डर व एटीएम से कैस निकालकर लाता था। तीनों आरोपी पहले कॉल सेंटर में काम करते थे, जहां उनकी आपस में दोस्ती हुई थी। आरोपी मुकेश, विकास का चाचा है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed