फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   4 accused arrested in Rs 4.43 crore fraud case

Faridabad News: 4.43 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

Sun, 09 Nov 2025 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
4 accused arrested in Rs 4.43 crore fraud case
साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने पकड़े आरोपी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 4.43 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में गुजरात सूरज के सुशील, उत्तराखंड नैनीताल के मोहम्मद आरिफ उर्फ आरिश, मोहम्मद अयाज और हिमांशु शामिल हैं। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने सुशील को फरीदाबाद, हिमांशु को बरेली और अयाज व आरिफ को हल्द्वानी से गिरफ्तार किया है।
आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि हिमांशु व आरिफ की आपस में आनलाइन ग्रुप के माध्यम से जानकारी हुई थी। आरिफ ने हिमांशु को खाता उपलब्ध करवाने के लिए कहा। इस पर हिमांशु खाता खुलवाने के लिए सुशील को नैनीताल ले गया। वहां पर सुशील की फर्म एसके इंटरप्राइजिज के नाम पर बैंक खाता खुलवाकर आरिफ को दिया था। सुशील व हिमांशु की जानकारी भी आनलाइन हुई थी। सुशील के खाता में ठगी के 1.57 करोड़ रुपये आये थे। वहीं मोहम्मद अयाज की एक फर्म एजैड ट्रेडर्स का चालू खाता आरोपी रियाज ने खुलवाया व आगे ठगो को भी दिया था। अयाज की फर्म के खाते में 8.30 लाख रुपये आये थे।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। सुशील को 7 दिन, हिमांशु को 5 दिन, आरिफ व अयाज को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी को लेकर पुलिस ने यह शिकायत 24 अक्तूबर को सेक्टर-9 निवासी व्यक्ति ने दी थी। इसमें बताया गया कि डेटिंग वेबसाइट पर एक लड़की से उनकी बातचीत हुई। इसके बाद व्हाट्सएप कॉल पर भी दोनों की बात हुई। लड़की ने बताया कि वह और उसका भाई फॉरेक्स ट्रेडिंग में पैसा लगाकर मोटा मुनाफा कमाते हैं। फिर शिकायतकर्ता को https://www.marketaxess.vip वेबसाइट का लिंक भेजकर एक अकाउंट बनाया गया। आरोपियों के कहे अनुसार शिकायतकर्ता ने अप्रैल से जून 2025 के दौरान 44368974 रुपये निवेश किये। बाद में रिफंड नहीं दिया गया। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए अब आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed