फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   397 new corona infected in faridabad

397 नए संक्रमित, पांच की मौत

Sat, 28 Nov 2020 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
397 new corona infected in faridabad
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के 397 नए मामले शनिवार को दर्ज किए गए। इसी दौरान 650 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए और पांच संक्रमितों की मौत हो गई। शनिवार को 88 मरीजों की हालत गंभीर रही और 16 वेंटिलेटर पर रहे। जिले में दस दिनों में 46 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 20 नवंबर से प्रतिदिन पांच मरीजों की मौत हो रही है। मरने वालों में वह संक्रमित अधिक हैं, जिन्हें कोरोना के अलावा अन्य बीमारियां भी थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, एसजीएम नगर में रहने वाली 80 वर्षीय, बस्सापाड़ा में रहने वाली 57 वर्षीय, सेक्टर-10 निवासी 72 वर्षीय महिला और एसजीएम नगर में रहने वाले 64 व चावला कॉलोनी में रहने वाले 71 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई है। अब तक 331 मरीजों की मौत हो चुकी है, कुल संक्रमितों की संख्या 39772 हो गई है। वहीं 35409 स्वस्थ हुए हैं। नए मामलों में गिरावट आने से सक्रिय मामलों में भी कमी आई है। सक्रिय मामले 4032 हो गए हैं। इनमें से 484 अस्पतालों में भर्ती है और 3548 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि 88 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से 15 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। अब रिकवरी रेट 89 फीसदी और 83 दिनों में मामले दो गुने हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed