{"_id":"65abc6c8e0b26b86fe0341d0","slug":"39-thousand-cheated-in-the-name-of-increasing-credit-card-limit39-thousand-cheated-in-the-name-of-increasing-credit-card-limit-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-19631-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 39 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 39 हजार ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर पर्वतीय कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति से करीब 39 हजार रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित सिद्धार्थ पंवार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया नवंबर 2023 को उनके मोबाइल फोन पर अंजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को एक बैंक का कर्मचारी बताया। आरोपी ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने संबंधी स्कीम बताई। पीड़ित द्वारा लिमिट बढ़ाने के लिए हां करने पर आरोपियों ने एक लिंक भेजकर क्रेडिट कार्ड की डिटेल भरवाई। कुछ देर बाद ही दो बार में उनके खाते से करीब 39 हजार रुपये निकल गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।