{"_id":"6ad25fffbba97f86660b9a46","slug":"39-people-defrauded-through-lures-involving-whatsapp-links-apk-files-and-promises-of-investment-profits-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82948-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: व्हाट्सएप लिंक, एपीके फाइल और निवेश में मुनाफे का झांसा देकर 39 से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: व्हाट्सएप लिंक, एपीके फाइल और निवेश में मुनाफे का झांसा देकर 39 से ठगी
विज्ञापन
पुलिस ने संबंधित मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गैस कनेक्शन काटने का डर दिखाकर, क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने और निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर ठग लोगों को निशाना बना रहे हैं। जिले के 39 लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड से लाखों रुपये निकाल लिए गए। जालसाजों ने व्हाट्सएप पर लिंक और एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक करने के साथ बैंक कर्मचारी बनकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। साइबर थानों में सितंबर और अक्तूबर में इन मामलों की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गैस बिल बकाया होने और कनेक्शन काटने का डर दिखाकर भी लोगों को ठगा गया। दीपक सूद से 3.95 लाख, रमेश कुमार से 2.50 लाख और अमरीक सिंह से 2.25 लाख रुपये ठगे गए। आरोपियों ने व्हाट्सएप पर लिंक या एपीके फाइल भेजकर भुगतान और बिल अपडेट करने के नाम पर जानकारी भरवाई।
क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने, इंश्योरेंस हटाने और रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम कराने के नाम पर भी ठगी हुई। दीपक अग्रवाल के कार्ड से 4.21 लाख रुपये निकले, जबकि सतीश गुप्ता से 3.72 लाख और कृष्ण से 1.66 लाख रुपये ठगे गए। कई पीड़ितों के मोबाइल में संदिग्ध फाइल डाउनलोड होने या लिंक खोलने के बाद खातों से रकम निकल गई। कुछ मामलों में बिना ओटीपी आए ही ट्रांजेक्शन होने की शिकायत है।
विज्ञापन
ठगों ने निवेश पर कई गुना मुनाफा, वीडियो लाइक कर कमाई, नौकरी का इंटरव्यू दिलाने और सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा भी दिया। टेलीग्राम पर निवेश के नाम पर सिद्धार्थ से 3.67 लाख रुपये ठगे गए। डॉक्टर की अपॉइंटमेंट, ड्राई फ्रूट की डिलीवरी, गिफ्ट भेजने और फर्जी पेमेंट संदेश के जरिये भी लोगों को निशाना बनाया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायतों के आधार पर संबंधित मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।