फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   37 new patients found, 27 healthy

37 नए मरीज मिले, 27 स्वस्थ

Thu, 07 Jan 2021 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
37 new patients found, 27 healthy
37 नए मरीज मिले, 27 स्वस्थ
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में अब केवल 58 कोरोना संक्रमित ही अस्पताल में भर्ती हैं। एक्टिव केस भी लगातार कम हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को 37 नए मरीजों की पुष्टि की। वहीं, 27 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए। इसी दौरान एक संक्रमित की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 45703 हो गई है। इनमें से 45138 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 407 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय में 158 मरीज उपचाराधीन हैं। इसमें से केवल 58 मरीज अस्पताल में हैं। शेष 100 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अब केवल 9 मरीजों की हालत गंभीर है। इसमें से दो वेंटिलेटर पर हैं। कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 98.8 प्रतिशत हो गया है। वहीं, एक्टिव केस रेट आधा प्रतिशत से भी कम रह गया है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 3478 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 1854 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक जिले में 454146 सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed