फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   36 cyber criminals arrested in a week

Faridabad News: एक सप्ताह में 36 साइबर आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mon, 08 Dec 2025 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
36 cyber criminals arrested in a week
29 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच की गई कार्रवाई, पुलिस टीम ने 15.88 लाख रुपये किए बरामद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम की तरफ से साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 29 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह में 36 साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है व 15.88 लाख रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम ने 22 मुकदमों में कार्रवाई करते हुए 36 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना एनआईटी के 2, सेंट्रल के 15 व बल्लभगढ़ के 5 मामले शामिल है। इस दौरान साइबर थाना की टीमों ने 15.88 लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन


इसी प्रकार 261 शिकायतों का निस्तारण कर 3,57,942 खातों में फ्रिज कराए हैं। यह कार्रवाई साइबर थानों की टीम ने 29 नवंबर से 5 दिसंबर तक एक सप्ताह के दौरान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में संदीप,वैभव,दिलशाद अंसारी,भारत सिंह, जगबीर, मनोज कुमार लोधी,जतिन अरोड़ा,मिनर्वा,वसीम खान, सौरभ तोमर,अजय कुमार दास,अभिषेक तिवारी,अभिषेक दास,अमनजोत सिंह, यूनिश खान,सुमित चाहर,अरुण,भगवान राम,श्रवण मीणा,योगेश कुमार,संजय,आयुष गुप्ता, अरबाज, नवाब खान,ऋषभ,निसार खान,रिजवान खान,अनिकेत सिंह, रजन कुमार,सुजल हलदार,मनीषा पाठक,अतुल,मोहित,मनीष मिश्रा,बद्रीनाथ सिंह व धर्मेंद्र का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed