{"_id":"662fcf6d8e197f95cf0eef64","slug":"35-lakhs-were-cheated-by-threatening-to-implicate-in-a-false-case-case-registered-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-23901-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ठगे थे 35 लाख, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ठगे थे 35 लाख, केस दर्ज
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच बड़खल के कर्मचारियों पर आरोप, करीब डेढ़ साल की जांच के बाद डीजीपी के आदेश पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने 35 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में क्राइम ब्रांच प्रभारी सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने करीब डेढ़ साल पहले आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी थी। विभागीय जांच के बाद एसीबी की टीम ने शनिवार रात केस दर्ज किया है। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
दिल्ली के तिगड़ी इलाके निवासी उमेश बसवाल ने एसीबी को दी शिकायत में कहा था कि क्राइम ब्रांच बड़खल के कर्मचारियों ने पिछले 10 महीनों से उसे परेशान कर रखा है। क्राइम ब्रांच प्रभारी एसआई नरेंद्र शर्मा, हवलदार रोहताश, सुमित उर्फ भूरा व अन्य दो कर्मचारियों ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उससे लगभग 35 लाख रुपये ऐंठ लिए हैं। जबकि उमेश के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है और ना ही किसी क्राइम ब्रांच की तरफ से उसे नोटिस मिला है। आरोप है 22 जून 2022 को क्राइम ब्रांच का एक पुलिसकर्मी उनसे एक लाख दस हजार रुपये ले गया। अगले दिन 60000 रुपये और मंगवाए थे। उमेश ने मामले की अपने मोबाइल में रिकार्डिंग कर ली। आरोप है पुलिसकर्मी उनकी दुकान पर आते और पैसे लेकर चले जाते हैं। एक दिन आरोपी उनकी दुकान में रखे डीवीआर की हार्ड डिस्क भी निकालकर ले गए। शिकायत के बाद एसीपी पंखुड़ी ने मामले की जांच की और आरोपों को सही पाया। डीजीपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। एसीबी की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।