फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   35 couples agreed to marry

Faridabad News: 35 जोड़ों ने विवाह के लिए जताई सहमति

Sat, 04 Oct 2025 05:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 05:46 PM IST
विज्ञापन
35 couples agreed to marry
महाराजा अग्रसेन विवाह समिति का 25वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। महाराजा अग्रसेन विवाह समिति फरीदाबाद का 25वां दो दिवसीय सर्वजातीय परिचय सम्मेलन का पहला दिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रधान ब्रह्म प्रकाश गोयल ने बताया कि एनसीआर से लगभग 1,500 युवक-युवतियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इसमें डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर, व्यापारी व नौकरी करने वाले युवक-युवतियों का परिचय कराया गया।


परिचय सम्मेलन के पहले दिन लगभग 35 जोड़ों ने आपस में विवाह करने की सहमति जताई। वहीं, अन्य राज्यों से आए हुए युवक-युवती व उनके परिवार वालों को धर्मशाला में रुकने व उनके भोजन की संपूर्ण व्यवस्था समिति की ओर से की गई। ये सर्वजातीय परिचय सम्मेलन दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए एक सराहनीय कदम है। प्रधान ब्रह्मप्रकाश गोयल ने आए हुए सभी अतिथियों परम सानिध्य डॉ. कौशल बाटला, वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति राजीव गोयल, मुख्य अतिथि विकास बंसल, समारोह अध्यक्ष अनिल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed