{"_id":"6742605d64876536a100c184","slug":"347-lakh-cheated-on-the-pretext-of-profit-on-investment-in-stock-market-faridabad-news-c-26-1-del1005-33881-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 3.47 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 3.47 लाख ठगे
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर लिंक भेज कर फोन में एप डाउनलोड करवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने रोशन नगर निवासी एक व्यक्ति से 3.47 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पीड़ित को शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में शिकायत दर्ज करवाई है।
रोशन नगर निवासी विमल कुमार ने साइबर पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनको पांच सितंबर को एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया गया जिसका विजय बजाज नामक एक व्यक्ति संचालक था। वह ग्रुप में लोगों को शेयर बाजार में निवेश करने के बारे में बताता था। उसने कुछ समय बाद लिंक भेज कर एक एप फोन में डाउनलोड करवाया। उस पर निवेश करने पर 200 से 300 प्रतिशत तक लाभ होने की बात कहीं। साथ ही एप पर खाता खुलवाया। उस पर सिर्फ खरीदे शेयर दिखते थे। जबकि निवेश की राशि आरोपियों के खाते में भेजनी पड़ती थी। ग्रुप में जुड़े अन्य लोग भी एप से निवेश करने पर अच्छी कमाई की बात कह रहे थे।
उस झांसे में आकर 11 सितंबर को आरोपियों के दिए चार खातों में तीन लाख 47 हजार 800 रुपये भेज लिए। एप पर शेयर पर अच्छी कमाई दिखाई दे रही थी। जब रुपये वापस मांगे तो आरोपी टैक्स का पैसा पहले भेजने को कहने लगे तो उनसे उन्हीं में से काटने को कहा तो आरोपियों ने कॉल और मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया। उसके बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया है।