फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   334 cases registered and 446 accused arrested for the sale of narcotics.

Faridabad News: नशीले पदार्थों की बिक्री पर 334 मामले दर्ज, 446 आरोपी गिरफ्तार

Sat, 05 Sep 2026 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
334 cases registered and 446 accused arrested for the sale of narcotics.
106 सप्लायर पकड़े, गांजा समेत भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस ने वर्ष 2026 में अब तक 334 मामले दर्ज कर 446 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 106 सप्लायर शामिल हैं। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 276.876 किलोग्राम गांजा, 560.85 ग्राम स्मैक, 1.076 किलोग्राम चरस, 272.66 ग्राम सल्फा, 3.17 ग्राम कोकीन, 2.219 किलोग्राम अफीम और 17.11 ग्राम एमडीएमए बरामद किया है।

नशे के कारोबार से जुड़े आरोपियों की नौ संपत्तियों और अवैध निर्माणों को भी ध्वस्त किया गया है। पुलिस उपायुक्त अपराध राजेश कुमार मोहन ने बताया कि संगठित नशा तस्करी पर कार्रवाई के लिए व्यावसायिक मात्रा वाले मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया। ऐसे 14 मामलों में 33 आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिनमें 19 सप्लायर हैं। इन मामलों में 94.065 किलोग्राम गांजा, 272 ग्राम स्मैक और अन्य मादक पदार्थ बरामद हुए। नशे के हॉटस्पॉट और संदिग्ध स्थानों पर अपराध शाखा की टीमों ने चार विशेष छापे भी मारे। कार्रवाई और आगे की रणनीति को लेकर पुलिस उपायुक्त अपराध की अध्यक्षता में समन्वय बैठक हुई। इसमें सहायक पुलिस आयुक्त अपराध, सभी अपराध शाखा प्रभारी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के समन्वयक मौजूद रहे। बैठक में सूचनाओं के आदान-प्रदान और राष्ट्रीय रोडमैप के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed