फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   3249 kg of wheat was found in excess during a surprise inspection of the ration depot.

Faridabad News: राशन डिपो के औचक निरीक्षण में 3249 किलो गेहूं मिला अधिक

Wed, 07 Jan 2026 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
3249 kg of wheat was found in excess during a surprise inspection of the ration depot.
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

कार्ड धारकों में नहीं बांटा गया राशन, सारन थाने में दर्ज की गई एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी स्थित राशन डिपो पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डिपो पर 3249 किलो गेहूं स्टॉक से अधिक मिला। नियम के तहत ये राशन कार्ड धारकों में बांटा जाना था जो नहीं बांटा गया। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक संदीप ने शिकायत देकर राशन डिपो धारक के खिलाफ सारन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम को सोमवार शाम सूचना मिली कि एनआईटी इलाके के एक राशन डिपो पर धांधली चल रही है। डिपो धारक असल कार्डधारकों को सरकारी राशन वितरित करने की बजाय कालाबाजारी की नीयत से ऑनलाइन स्टॉक से अधिक स्टॉक किये हुए है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के डीएसपी साकिर हुसैन के नेतृत्व में दस्ते व खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक संदीप की संयुक्त टीम तैयार की गई। टीम ने जवाहर कॉलोनी में शिवराज के राशन डिपो का औचक निरीक्षण किया। यहां पर महेश नोमिनी हाजिर मिला।
विज्ञापन

महेश ने टीम को स्टॉक चेक कराया। इस डिपो धारक को विभाग से एक मशीन व 2 अन्य राशन डिपो धारक अजय व वीरेंद्र की मशीन की सप्लाई अटैच की हुई मिली। निरीक्षण पर तीनों डिपो के स्टॉक का भौतिक व ऑनलाइन स्टॉक अनुसार मिलान किया गया। मिलान करने पर तीनों राशन डिपो के स्टॉक में कुल 374 कट्टे गेहूं, 1138 लीटर तेल व 5.20 क्विंटल चीनी मिली। भौतिक निरीक्षण पर ऑनलाइन स्टॉक व मौका पर मिले राशन का मिलान करने पर 31 लीटर तेल अधिक, 10 किलो चीनी और 32.49 क्विंटल गेहूं अधिक मिला। इसके चलते डिपो धारक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed