{"_id":"5fd3ab288ebc3e3d5a44e014","slug":"322-people-beat-corona-faridabad-news-noi553399258","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को 322 लोगाें ने दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना को 322 लोगाें ने दी मात
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना के जहां 211 नए मामले शुक्रवार को सामने आए, वहीं 322 लोगों ने संक्रमण की जंग जीत ली है। इस दौरान तीन मरीजों की मौत हो गई। अब मरीजों की संख्या दोगुने होने में 90 दिन का वक्त लग रहा है, लेकिन मौत के आंकड़े लगातार स्थिर हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, एनआईटी-5 निवासी 67 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-16 निवासी 80 वर्षीय व्यक्ति व सेक्टर-89 निवासी 69 वर्षीय व्यक्ति की मौत बीते 24 घंटो में हुई है। कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा अब 383 तक पहुंच गया है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 43 हजार 552 हो गई है। इनमें से 41 हजार 961 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
अब जिले में उपचाराधीन मरीजों का आंकड़ा 1208 है। इसमें से 233 अस्पतालों में भर्ती हैं। शेष 975 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अस्पताल में भर्ती 29 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इसमें से नौ मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया। कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. रमेश ने बताया कि मरीजों का रिकवरी रेट 96 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया है। अभी तक तीन लाख 71 हजार 122 सैंपल लिए जा चुके हैं। प्रति एक लाख की आबादी पर 20 हजार 617 सैंपल लिए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 2648 सैंपल लिए गए हैं। अभी 1789 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।