फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   32 year old man suicide in oyo hotel room

ओयो होटल में युवक ने लगाया फंदा

Sun, 14 Feb 2021 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
32 year old man suicide in oyo hotel room
फरीदाबाद। नीलम बाटा रोड स्थित ओयो होटल द अर्बन में एक युवक ने रविवार देर शाम फंदा लगाकर जान दे दी। मामले की सूचना पाकर थाना कोतवाली से पुलिस टीम होटल में पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक के पास से मिले आईडी कार्ड से उसकी पहचान अलीगढ़ निवासी इंदरजीत सिंह (32) के रूप में हुई है। मृतक एक निजी कंपनी में काम करता था। उसने होटल संचालक को कहा था कि वह कंपनी के काम से फरीदाबाद आया है। वह शनिवार शाम करीब पांच बजे होटल में आया था। पुलिस को होटल के कमरे से शराब की खाली बोतलें व अन्य नशीले पदार्थ मिले हैं। मामले की जांच कर रहे एएसआई संदीप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया लगता है कि उसने शराब के नशे में आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। कमरे से अभी कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed