{"_id":"5b9fec6c867a557f5e02c490","slug":"31537207404-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर भाषण प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर भाषण प्रतियोगिता
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर भाषण प्रतियोगिता
फरीदाबाद। पं. जवाहर लाल नेहरू राजकीय कॉलेज में सोमवार को राष्ट्र निर्माण पर युवाओं की भूमिका विषय पर एनएसएस की ओर से जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों से आए 16 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के पहले तीन विजेताओं को 5100, 3100 और 2100 रुपये की इनामी राशि दी गई। प्रतियोगिता में अग्रवाल कॉलेज की निकिता ने पहला पुरस्कार हासिल किया। डीएवी शताब्दी कॉलेज की नूर अरोरा ने दूसरा और नेहरू कॉलेज की आदित्य झा ने तीसरा स्थान हासिल किया। कॉलेज प्राचार्या प्रीता कौशिक ने संस्कृत, कला और साहित्य के माध्यम से देश उत्थान में युवाओं की भूमिका का वर्णन किया। ब्यूरो