फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   सरकार ने दिया बिल तो हार्ट सेंटर में शुरु हुआ गरीबों का इलाज

सरकार ने दिया बिल तो हार्ट सेंटर में शुरु हुआ गरीबों का इलाज

Thu, 13 Sep 2018 08:52 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
सरकार ने दिया बिल तो हार्ट सेंटर में शुरु हुआ गरीबों का इलाज

विज्ञापन
हार्ट सेंटर में शुरू हुआ गरीबों का इलाज

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बीके सिविल अस्पताल स्थित हार्ट सेंटर में मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजना के तहत लाभान्वित होने वाले मरीजों को एक बार फिर से निशुल्क इलाज मिल सकेगा। दरअसल, बीते एक माह से हार्ट सेंटर ने सरकार की ओर से देय बिल का भुगतान न होने पर लाभान्वित मरीजों का इलाज रोक दिया था। हाल ही में साढ़े 13 लाख रुपये का आंशिक भुगतान होने पर एक बार फिर सेे हार्ट सेंटर में ऐसे मरीजों को सरकारी योजना का लाभ मिल सकेगा।
बीके सिविल अस्पताल स्थित हार्ट सेंटर हेड मान सिंह ने बताया कि पिछले सात माह में एक बार भी सरकार की ओर से देय बिल का भुगतान नहीं किया गया। जिससे हार्ट सेंटर के संचालन में भी अनुबंधित कंपनी को परेशानी हो रही थी। लाभान्वित बीपीएल मरीजों सहित अन्य मरीजों को लाभ दिए जाने के लिए हार्ट सेंटर संचालकों का धैर्य जवाब दे गया। इससे सरकारी योजना का लाभ उठाने वाले मरीजों का इलाज रोक दिया गया। हाल ही में सरकार की ओर से दो बार में साढ़े 13 लाख रुपये के बिल का भुगतान किया है। इससे दोबारा से गरीब मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


कई अन्य जिलों में भी हार्ट सेंटर खोले जाने का हुआ अनुबंध
प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजना का लाभ दिल के मरीजों को दिए जाने के लिए रोहतक, कैथल, सोनीपत और मेवात के सिविल अस्पतालों में भी हार्ट सेंटर खोले जाने पर सहमति हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed