{"_id":"5b5f286f4f1c1b6f668b644f","slug":"31532962927-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 पहुंची मेलरिया रोगियों की संख्या, 20 अन्य जगहों पर मिला लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 पहुंची मेलरिया रोगियों की संख्या, 20 अन्य जगहों पर मिला लार्वा
Updated Mon, 30 Jul 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 अन्य जगहों पर मिला लार्वा
फरीदाबाद। डेंगू-मलेरिया रोग की रोकथाम के लिए नेशनल वेक्टर बॉर्न डीजीज कंट्रोल प्रोग्राम की टीम ने सोमवार को जिले के कई शहरी क्षेत्रों का दौरा किया। टीम ने निरीक्षण के दौरान 20 जगहों पर लार्वा पाया गया। केएल महता महिला कॉलेज सहित राहुल कालोनी, एनआईटी-4 निजी सरकारी दफ्तरों में विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। जिले में मलेरिया रोगियों की संख्या 70 पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने आम जन की गंभीरता में कमी को देखते हुए अब तक 1023 चालान काटे हैं।
मलेरिया-डेंगू विभाग प्रभारी डा. राम भगत ने बताया कि जिला उपायुक्त अतुल कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को बरसात में अलर्ट रहने को कहा है। इसके तहत बरसात के कारण जगह-जगह जमा पानी में लार्वा खत्म करने के लिए दवाई का छिड़काव जरूरी है। डा. रामभगत ने बताया कि विभाग की ओर से सोमवार से ही दवाई छिड़काव शुरु कर दिया गया है। मलेरिया विभाग प्रभारी ने बताया कि सोमवार को कीट पतगों से रोगों की रोकथाम करने के लिए विशेष टीम ने जिले का दौरा किया।