{"_id":"6a8df34d0973f2e90101311c","slug":"half-an-hour-of-rain-leads-to-waterlogging-in-the-city-underpasses-closed-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78359-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आधे घंटे की बारिश से शहर में जलभराव, अंडरपास हुए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आधे घंटे की बारिश से शहर में जलभराव, अंडरपास हुए बंद
विज्ञापन
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास बंद होने से नीलम पुल पर बढ़ा वाहनों का दबाव, लगा लंबा जाम
20 से 25 मिनट में तय हुई कुछ मिनटों की दूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मंगलवार शाम करीब आधे घंटे हुई तेज बारिश ने शहर की यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर दिया। प्रमुख चौक-चौराहों, सड़कों और कॉलोनियों में जलभराव होने से वाहनों की रफ्तार थम गई। बारिश के कारण पुलिस ने ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास और एनएचपीसी अंडरपास को भी बंद कर दिया। इससे नीलम पुल पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और लंबा जाम लग गया।
बाटा फ्लाईओवर और बड़खल पुल से राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर जाने वाले रास्तों पर भी वाहन जाम में फंसे रहे। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ी। सोमवार की बारिश के बाद मंगलवार सुबह से ही धूप खिली रही। दिनभर उमस के कारण लोग परेशान रहे। शाम करीब चार बजे अचानक आसमान में घने बादल छा गए और करीब पांच बजे तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश करीब आधे घंटे ही हुई, लेकिन शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। सेक्टर-11 स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड, सेक्टर-21, 22 और 23, रेलवे स्टेशन के पास रेलवे रोड के अलावा ग्रेटर फरीदाबाद की कई कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बनी। जवाहर कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी, संजय कॉलोनी और खेड़ी रोड भी बारिश से प्रभावित रहे।
अजरौंदा चौक से नीलम सिनेमा की ओर जाने वाले रेलवे पुल के रास्ते पर बारिश के बाद वाहनों की लंबी कतार लग गई। सामान्य समय में कुछ मिनट में तय होने वाली दूरी को पार करने में मंगलवार शाम 20 से 25 मिनट तक लग गए। ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास बंद होने के कारण नीलम पुल पर यातायात का दबाव और बढ़ गया। वहीं, बाटा फ्लाईओवर और बड़खल पुल पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी रही।
विज्ञापन
उमस से परेशान रहे लोग, बारिश के बाद मिली राहत
मंगलवार सुबह वातावरण में आर्द्रता 80 प्रतिशत रही। तापमान कम होने के बावजूद उमस के कारण लोग पसीने से परेशान रहे। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम की बारिश के बाद तापमान तीन डिग्री गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने 28 अगस्त तक रुक-रुककर बारिश होने की संभावना जताई है।