{"_id":"5b4b411c4f1c1b8f568b4682","slug":"31531658524-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की सप्लाई और निकासी दोनों स्तर पर हो रहा काम: अमन गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की सप्लाई और निकासी दोनों स्तर पर हो रहा काम: अमन गोयल
Updated Sun, 15 Jul 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पानी की सप्लाई और निकासी दोनों स्तर पर हो रहा काम: अमन गोयल
फरीदाबाद। ‘पानी की सप्लाई दुरुस्त करने और बरसात की वजह से जलभराव रोकने के लिए फरीदाबाद विधानसभा में निकासी की व्यवस्था को ठीक करने के लिए लगातार काम जारी है।’ यह विचार युवा भाजपा नेता अमन गोयल ने सेक्टर-4आर प्रेमनगर में ट्यूबवेल का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि पहली बार किसी सरकार ने पानी की समस्या को दूर करने के लिए इतने बड़े स्तर पर ट्यूबवेल लगाने के लिए ग्रांट दी है। अमन गोयल ने कहा कि फरीदाबाद विधानसभा के हर घर तक पानी की व्यवस्था ठीक करने के लिए चाहे जितने भी ट्यूबवेल लगाने पड़ें, पानी की समस्या को हर हाल में खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले कुछ समय में हर घर तक मीठे पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए वाटर बूस्टिंग पंप भी लगाए जा रहे हैं। साथ ही जल निकासी के लिए नई लाइनें बिछाने काम का कार्य भी जारी है, जिससे बरसात के दिनों में जलभराव की स्थिति से जनता को न जूझना पड़े। इस मौके पर पार्षद कुलबीर तेवतिया, मोहन प्रधान, महेश, डॉ पवन, हरिकेश प्रधान, शीला गुप्ता, रंभा तिवारी, सुगना और प्रवीण कोहली सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।