फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   कट्टे के बल पर बदमाशों ने गारमेंट शोरूम में की लूट

कट्टे के बल पर बदमाशों ने गारमेंट शोरूम में की लूट

Mon, 04 Sep 2017 09:35 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
कट्टे के बल पर बदमाशों ने गारमेंट शोरूम में की लूट

विज्ञापन
कट्टे के बल पर बदमाशों ने गारमेंट शोरूम में लूट
फरीदाबाद। एनआईटी-तीन स्थित कपड़े के शोरूम में बदमाशों ने कट्टे के बल पर सरेशाम लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश शोरूम मालिक को ट्रायल रूम में बंद कर गल्ले से 17 हजार रुपये लूट लिए। आसपास के दुकानदारों के आने की आहट से घबराए बदमाश जल्दबाजी में कट्टा और कारतूस छोड़कर कार में बैठ फरार हो गए। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने कार पर पथराव भी किया लेकिन बदमाश भागने में कामयाब रहे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस देर शाम तक मामले की तहकीकात में जुटी रही।
सेक्टर-9 निवासी अमित धवन का एनआईटी तीन स्थित चिमनीबाई धर्मशाला के पास ब्लेसिंग गारमेंट्स के नाम से शोरूम है। सोमवार शाम करीब छह बजे वह अपनी दुकान पर मौजूद थे। इस दौरान एक कार में तीन युवक आए और कपड़े देखने लगे। युवकों ने कुछ कपड़े पसंद किए और कपड़े दिखा रहे युवक से रेट पूछे। शोरूम कर्मचारी ने रेट बताया तो उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। इस पर दुकान मालिक ने विरोध किया तो युवकों ने कर्मचारी को छोड़ मालिक को पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें कट्टा दिखाकर ट्रायल रूम में बंद कर दिया। इस दौरान दुकान पर काम करने वाला युवक बदमाशों के चंगुल से छूट कर बाहर भाग गया और शोर मचा दिया। इस पर आसपास के दुकानदार जमा हो गए।
विज्ञापन

दुकानदारों को जमा होते देख बदमाश गल्ले में रखे करीब 17 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। बदमाशों को भागता देख दुकानदारों ने उन पर पथराव कर दिया। पत्थर लगने से जहां बदमाशों की कार का पिछला शीशा टूट गया और पत्थर लगने से बदमाशों के हाथ से कट्टा व एक कारतूस भी गिर गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कट्टा व कारतूस कब्जे में ले लिए हैं। एनआईटी-तीन चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। गाड़ी का नंबर मिल गया है, पुलिस जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed