{"_id":"684f1eb2ffe9dff356033abd","slug":"31-cyber-criminals-arrested-in-a-week-more-than-rs-25-lakh-recovered-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45300-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एक सप्ताह में 31 साइबर अपराधी किए गिरफ्तार, 25 लाख से अधिक रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एक सप्ताह में 31 साइबर अपराधी किए गिरफ्तार, 25 लाख से अधिक रुपये बरामद
विज्ञापन
7 से 13 जून के बीच की गई कार्रवाई, पूछताछ में 405 शिकायतों का किया निस्तारण
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगी के मामलों की जांच करते हुए साइबर क्राइम थानों की टीम ने 31 आरोपियों को बीते एक सप्ताह में गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से पूछताछ में 25 लाख से अधिक रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने 9 मामलों में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद 405 शिकायतों के निस्तारण का दावा किया है।
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश पर साइबर ठगी के मामलों में साइबर क्राइम थानों की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इसके तहत 7 से 13 जून के दौरान पुलिस टीमों ने 9 एफआईआर की जांच करते हुए 31 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना सेंट्रल के 4 व साइबर थाना बल्लभगढ़ के 5 मामले शामिल हैं। आरोपियों से पूछताछ के बाद 2,83,298 रुपये शिकायतकर्ताओं को रिफंड कराए गए हैं, जबकि 10 लाख से अधिक रुपये बैंक खातों में फ्रीज कराए गए हैं।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि ठग लोगों से शेयर मार्केट व टेलीग्राम टास्क के माध्यम से निवेश कराते हैं। शुरुआत में लोगों के निवेश किये गये पैसों पर अधिक मुनाफा देकर उनको झांसे में लिया जाता है। झांसे में आकर लोग अपनी पूंजी को ठगों के कहने के अनुसार निवेश कर देते हैं और बाद में ठग रिफंड नहीं करते। जागरूक और सतर्क रहना ही साइबर धोखाधड़ी के विरुद्ध सबसे बड़ा हथियार है। साइबर ठगी के मामले में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें। ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत भेजें या लिखित शिकायत संबंधित साइबर थाने में दें।