{"_id":"687ce4b05e9c5c9b26051fb1","slug":"31-accused-arrested-in-cyber-fraud-cases-in-a-week-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47559-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एक सप्ताह में साइबर ठगी के मामलों में 31 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एक सप्ताह में साइबर ठगी के मामलों में 31 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- आरोपियों से पूछताछ कर 20.86 लाख बरामद, पुलिस का दावा 236 शिकायतों का किया निस्तारण
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर थानों की पुलिस टीमों ने बीते एक सप्ताह के दौरान साइबर ठगी के नौ मामलों की जांच करते हुए 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ कर पुलिस ने 20.86 लाख रुपये बरामद किए हैं। साथ ही इनसे पूछताछ के बाद 236 शिकायतों के निस्तारण का भी दावा पुलिस ने किया है।
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए साइबर थानों की टीमें लगातार साइबर ठगी के मामलों में आरोपियों को पकड़ रही हैं। इसी के तहत 12 से 18 जुलाई तक साइबर थानों की टीम ने नौ मुकदमों को सुलझाते हुए 31 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसमें साइबर थाना सेंट्रल के तीन, एनआईटी के दो व बल्लभगढ़ के चार केस शामिल हैं। कुल 4,82,985 रुपये बैंक खातों में टीमों ने फ्रीज कराए हैं। साथ ही 2,45,204 रुपये शिकायतकर्ताओं को रिफंड भी कराए गए हैं।