{"_id":"66f853458b4b26fa0c0c4534","slug":"3068-lakh-cheated-in-the-name-of-investment-in-stock-market-faridabad-news-c-26-1-del1005-31488-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 30.68 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 30.68 लाख ठगे
विज्ञापन
आरोपियों ने एप डाउनलोड करवाकर दिया वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सैनिक कॉलोनी निवासी एस शंकर से साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 30.68 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि आरोपियों ने व्हाट्सएप पर संपर्क कर शेयर बाजार में निवेश करने के लिए एक एप डाउनलोड करवाया। एप डाउनलोड करने के बाद एस शंकर ने 30.68 लाख रुपये निवेश कर दिए। जब उन्होंने रुपये निकालने की कोशिश की और रुपये नहीं निकले तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। एनआईटी साइबर थाने की पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
एनआईटी साइबर थाने में सैनिक कॉलोनी निवासी एस शंकर ने ठगी की शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि उनके पास 24 जुलाई को एक मैसेज आया था। उस मैसेज में आरोपियों ने शेयर बाजार में निवेश करने पर मुनाफे की बात कही । मैसेज नजरअंदाज करने पर आरोपियों ने व्हाट्सएप पर संपर्क किया, वह आरोपियों का बातों में आ गए और निवेश के लिए मान गए। इसके बाद आरोपियों ने एक एप का लिंक भेजकर डाउनलोड करवाया। उसके माध्यम से एस शंकर ने खाता खोला और निवेश करने लगे। उन्होंने सात अगस्त से 30 अगस्त के बीच कई बार में 30,68,924 रुपये निवेश कर दिए। जब चार सितंबर को रुपये निकालने की कोशिश की तो भुगतान निकासी की समीक्षा की जा रही है लिखकर आ रहा था। इसके बाद एक मैसेज के माध्यम से 6.30 लाख जमा करने पर रुपये निकालने की बात कही गई।
संदिग्ध लगने पर आरोपियों को मैसेज और कॉल किया लेकिन आरोपियों ने जवाब और मैसेज का रिप्लाई नहीं किया। इसके बाद एस शंकर ने साइबर क्राइम पोर्टल पर चार सितंबर को शिकायत दर्ज करवाई। प्रारंभिक जांच के बाद साइबर क्राइम थाना एनआईटी ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।