{"_id":"6737846b20150f35980bfd56","slug":"3050-lakhs-cheated-on-the-pretext-of-huge-profits-on-investment-in-stock-market-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-33588-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर 30.50 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर 30.50 लाख ठगे
विज्ञापन
आरोपियों ने निवेश करने के लिए 20 लाख रुपये का लोन भी दिला दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने सैनिक कॉलोनी निवासी एक युवक से 30 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पीड़ित से शेयर बाजार में पहले छोटा निवेश करवाने का झांसा दिया। फिर आईपीओ में बड़ा निवेश करवाने का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया। उसके बाद और निवेश के लिए कहा तो पीड़ित ने मना कर दिया तो आरोपियों ने सभी जगह से ब्लॉक कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने साइबर पुलिस से मामले की शिकायत की ।
सैनिक कॉलोनी निवासी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि एक अप्रैल को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन देखा। विज्ञापन में शेयर बाजार में निवेश करने पर मोटे मुनाफे के बारे में बताया गया था। दिए गए नंबर पर संपर्क करने के बाद उन्हें कॉल आई। उस कॉल करने वाली महिला ने अच्छे शेयर में निवेश कराने की बात कह कर एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया। जहां शेयर बाजार में निवेश करने के बारे में बताया जाता था। उसके बाद फोन में एक वेबसाइट से एप डाउनलोड करवाया। जहां निवेश के लिए आरोपी खाते में रुपये मंगवाते थे। उस दौरान वह छोटा निवेश करता रहा। उसके बाद आरोपियों ने 100 प्रतिशत से ज्यादा निवेश का झांसा दिया। उससे दो आईपीओ में निवेश करने के लिए कहा गया। उसके बाद दो आईपीओ में आवेदन कर दिया। जहां बड़ी धनराशि निवेश करने के लिए आरोपियों ने मना लिया। उसके बाद पीड़ित ने आरोपियों के द्वारा दिए खाता में दो बार में 18 लाख 50 हजार रुपये और 12 लाख रुपये भेज दिए। उसके बाद आरोपियों ने दूसरे आईपीओ में निवेश करने के लिए एक एप से 20 लाख का लोन दिला दिया। जिसके लिए पीड़ित ने दूसरे आईपीओ में निवेश करने से मना कर दिया। उसके बाद आरोपियों ने पीड़ित का खाता फ्रीज कर दिया। जब पीड़ित ने खाता फ्रीज होने की वजह पूछी तो आरोपियों ने कहा कि उसके लिए 15 दिनों का समय लगेगा। उसके बाद आरोपियों ने कहा कि 20 लाख रुपये अतिरिक्त भुगतान करना होगा। उसको अपना लोन भी बंद कराना होगा। उसके लिए पीड़ित तैयार नहीं हुआ। तो आरोपियों ने सभी ग्रुप से पीड़ित को ब्लॉक कर दिया। उसके बाद पीड़ित ने ग्रुप से जुड़े अन्य लोगों से बात की तो कुछ अन्य लोग के साथ भी ऐसा हुआ था। पीड़ित को साथ में ठगी का अहसास हुआ। उसके बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर पर ठगी की शिकायत की। उसकी प्राथमिक जांच के बाद साइबर क्राइम थाना एनआईटी ने मुकदमा दर्जकर आगे की जांच शुरू कर दी है।