फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   300 kg of suspected meat seized from an auto near Gurugram Canal; driver detained.

Faridabad News: गुरुग्राम कैनाल के पास ऑटो से 300 किलो संदिग्ध मांस बरामद, चालक हिरासत में

Tue, 28 Jul 2026 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
300 kg of suspected meat seized from an auto near Gurugram Canal; driver detained.
फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुग्राम कैनाल के पास मंगलवार सुबह एक ऑटो से करीब 300 किलो संदिग्ध मांस बरामद किया गया। पुलिस ने दिल्ली निवासी आमिर खान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बरामद मांस के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मांस किस पशु का है और उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, मामले की सूचना बजरंग दल के जिला संयोजक पुनीत वशिष्ठ ने दी थी। पुनीत वशिष्ठ को सूचना मिली थी कि धौज गांव के फतेहपुर तगा क्षेत्र से एक ऑटो में बड़ी मात्रा में मांस भरकर दिल्ली के बदरपुर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुनीत वशिष्ठ ने अपने साथियों के साथ गुरुग्राम कैनाल के पास निगरानी की और संदिग्ध ऑटो को रुकवाया। जांच के दौरान ऑटो में करीब 300 किलो मांस मिला। इसके बाद तुरंत सेक्टर-58 थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मांस के साथ ऑटो और चालक को अपने कब्जे में ले लिया। बरामद मांस को सुरक्षित रखकर उसके नमूने परीक्षण के लिए भेज दिए गए। पुनीत वशिष्ठ ने आशंका जताई कि बरामद मांस गोवंश का हो सकता है और इसे चोरी-छिपे फरीदाबाद से दिल्ली ले जाया जा रहा था। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर पशुधन क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article